प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ: प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) का निधन हो गया है. पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली. उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी.

पंडित बिरजू महाराज का निधन

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पंडित बिरजू महाराज का निधन हुआ. हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह से उनका निधन हो गया. जान लें कि पंडित बिरजू महाराज का जन्म 1938 में हुआ था. वो लखनऊ घराने से ताल्लुक रखते थे. पंडित बिरजू महाराज कथक नर्तक होने के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे. पंडित बिरजू महाराज के पिता और चाचा भी कथक नर्तक थे.

कलाकारों ने पंडित बिरजू महाराज को दी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि पंडित बिरजू महाराज का नाम भारत के महान कलाकारों में शामिल है. उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं. सिंगर मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

आज भारतीय संगीत की लय थम गई- मालिनी अवस्थी

मालिनी अवस्थी ने ट्वीट किया, ‘आज भारतीय संगीत की लय थम गई. सुर मौन हो गए. भाव शून्य हो गए. कथक के सरताज पंडित बिरजू महाराज नहीं रहे. लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई. कालिकाबिंदादीन की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसारित करने वाले महाराज अनंत में विलीन हो गए. आह! अपूर्णीय क्षति है यह ॐ शांति.’

वहीं अदनान सामी ने ट्विटर पर लिखा कि महान कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं. हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र के एक अद्वितीय संस्थान को खो दिया है. उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है. उनकी आत्मा को शांति मिले.

Source link

Leave a comment